*उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 14 कर्मचारियों को डीआरएम ने किया सम्मानित*
झांसी, दिनांक 29 जून 2026।
मंडल रेल प्रबंधक, झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार के करकमलों द्वारा आज मंडल कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, सतर्कतापूर्ण एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि भारतीय रेल में सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों की सतर्कता, सजगता एवं समय पर की गई कार्रवाई के कारण अनेक संभावित रेल दुर्घटनाओं को टाला जा सका तथा रेल संचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कुल 14 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹1,000-₹1,000 की नगद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में श्री के. के. वर्मा स्टेशन प्रबंधक-परीछा, श्री नैन सिंह उप स्टेशन प्रबंधक-इचौली, श्री वी. के. गौतम उप स्टेशन प्रबंधक-बबीना, श्री आदित्य कुमार गुड्स ट्रेन मैनेजर, बाँदा, श्री वीरेन्द्र कुमार गुड्स ट्रेन मैनेजर, झाँसी, श्री ओम प्रकाश कुशवाहा गुड्स ट्रेन मैनेजर, झाँसी, श्री जवदीश नारायण मीना गुड्स ट्रेन मैनेजर, झाँसी, श्री कैलाश अग्रवाल ट्रेन मैनेजर, बाँदा, श्री धीरेन्द्र कुमार यादव कांटेवाला (ए), खेरा जंक्शन, श्री शिव प्रकाश कांटेवाला जीरोन, श्री कुलदीप कांटेवाला (ए), सिथौली, श्री गजेन्द्र कुमार पाण्डेय कांटेवाला (ए), ललितपुर, श्री शैलेन्द्र कुमारकांटेवाला (ए), ललितपुर तथा श्री धीरेन्द्र सिंह कांटेवाला (बी), बसई स्टेशन प्रबंधक, उप स्टेशन प्रबंधक, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रेन मैनेजर तथा विभिन्न स्टेशनों के कांटेवाले शामिल रहे।
मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सजगता ही सुरक्षित रेल संचालन की आधारशिला है तथा इस प्रकार के सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।
पुरस्कार समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रीमती उर्वशी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे I
