उफ! हैवानों ने दरिंदगी की हद कर दी

पटना 11 सितम्बरः आंखो मे  पुलिस बनने का सपना लिये मुकाम की तरफ बढ़ रही एक लड़की को हैवानो ने अपनी दरिंदगी का ऐसा शिकार बनाया कि जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। हैवानों  ने लड़की को अपना श्किार बनाने के बाद तेजाब से नहला दिया। उफ! कितनी दर्दनाक मौत।

बिहार के अरवल जिले मे  पुलिस की तैयारी कर रही  तेलपा थाना क्षेत्र के पिहोर गांव के घनश्याम की बेटी पुलिस मे  भर्ती होकर समाज मे बदलाव की सोच रही थी। वैसे तो लड़की की बहाली झारखंड पुलिस मे हो चुकी थी, लेकिन वह बिहार पुलिस ज्वाइन करना चाहती थीं इसके लिये रोज सुबह 4 बजे प्रेक्टिस के लिये जाया करती थी।

रोज की भांति बीते दिनों  भी लड़की घर वापस नहीं आयी, तो परिजनों  ने उसकी तलाश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि एक दिन इंतजार करो। बाद मे  रिपोर्ट लिखेगे। पुलिस की कहानी सुनने के बाद परिजन लड़की की तलाश करने लगे। उन्हे  औरंगाबाद जिला के हंसपुरा थाना क्षेत्र के बधार से लड़की का शव मिला।

पुलिस ने बताया कि हैवानों  ने लड़की के साथ बर्बरता की। लड़की के मुंह से खून निकल रहा था। उसके उपर तेजाब डाल दिया था, जिससे शव की पहचान न हो सके। लड़की का शव मिलने के बाद ग्रामीण का गुस्सा भड़क गया। उन्होने  जैम लगाया। पुलिस अधिकारियो  के समझाने के बाद ग्रामीण शान्त हुये। पुलिस ने बताया कि लड़की के शरीर पर कई जगह जख्म के निशाने मिले हैं। पुलिस आरोपियांे की तलाश कर रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही कि आखिर लड़की को इतनी बर्बरता से क्यों  मारा गया?

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *