कमाल है! किन्नर का ही अपहरण कर लिया

झांसी।अब तो किन्नरो का भी सुरक्षित रहना मुश्किल है। झांसी मे  एक किन्नर का अपहरण हो गया। हालांकि यह अपहरण उसके ही साथियो  ने किया। यह आरोप लगाते हुये अपृहत किन्नर के परिजनो  ने पुलिस को तहरीर दी।

नवाबाद थाना क्षेत्र से तीन लोग एक किन्नर का अपहरण कर ले गये। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई।

प्रेमनगर थानान्तर्गत टोरिया हंसारी निवासी अनिलक कुमार के चाचा किन्नर सुनीता जीवन शाह में रहने वाली बबली बुआ के घर गया हुआ था। जहां से बबली किन्नर, नूरजहां और राजू ने उसका अपहरण कर लिया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने सम्बधित धारा में मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *