करप्शन के आरोप में मंत्री व पूर्व प्रिंस हिरासत में

रियाद 5 नवंबरः भ्रष्टाचार के आरोप में  सउदी अरब सरकार ने कई पूर्व मंत्रियों  व पूर्व प्रिंस को हिरासत में  ले लिया है।

सउदी अरब के किंग ने देश के प्रमुख प्रिंस को भी पद से हटा दिया है। इसके अलावा वित्त मंत्री की भी छुटटी कर दी गयी है।

आरोपो  की जांच के लिये कमिटि के गठन का एलान किया गया है।

सऊदी अरब के न्यूज चैनल अल अरबिया के अनुसार 11 किंग और दर्जनों पूर्व मंत्रियों को हिरासत में लिया गया है, इन सभी लोगों को एंटी करप्शन जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है, इस जांच की अगुवाई क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान कर रहे हैं।

चैनल के अनुसार यह कमेटी 2009 में जानलेवा बाढ़ की जांच कर रही है जोकि जेद्दा में आई थी, इसके साथ ही मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम के चलते सैकड़ों लोगों की मौत के मामले में भी जांच की जा रही है।

इन तमाम कार्रवाइयों के बीच किंगडम की शीर्ष खलीफाओं की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि यह इस्लामिक जिम्मेदारी है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *