कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति

मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष अग्निहोत्री सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रात्रि में सांवरिया हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय चिकित्सालय में अव्यवस्थाएं पाई गईं तथा चिकित्सालय के संचालक द्वारा पंजीकरण के संबंध में किसी भी प्रकार के प्रपत्र/दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। टीम द्वारा सीएमओ को भेजी गई आख्या में उक्त तथ्य प्रकाश में आने पर कड़ी कार्यवाही करते हुए सीएमओ ने सांवरिया हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया है तथा कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *