किसने पहना दी कांग्रेस विधायक को जूतों की माला

नई दिल्ली 5 अक्टूबरः गुजरात मे  एक कांग्रेसी विधायक को रैली मे  शामिल होने के दौरान जूतों  की माला पहना दी गयी। यह वीडियो सोशल मीडिया मे  वायरल  हो गया।

दरअसल अहदाबाद के दरियापुर से विधायक ग्यासुददीन शेख बुधवार को एक रैली मे  शामिल होने गये थे। वह रैली मे  थे तभी एक शख्स ने उन्हंे जूतों  की माला पहना दी। विधायक की जूतों  की माला पहने किसी ने वीडियो बना ली। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।विधायक

शेख का कहना है कि वो जूतों  की माला पहनाने वाले को अच्छी तरह से जानते हैं। वह जुआरी है। हमने उसका जुआ का कारोबार पूरी तरह से बंद करा दिया। यही कारण रहा कि उसने हमे जूतों  की माला पहना दी।शेख ने कहा कि वो व्यक्ति रैली मे  हमारे बहुत करीब था। हमने उस पर किसी प्रकार का हमला नहीं किया।

उन्हांेने कहा कि हमे  इस प्रकार की घटना की पहले से आशंका थी।शेख ने कहा कि वो जूतों  की माला  पहनाने वाले को अच्छी तरह जानते हैं। वह हमारे यहां आता जाता रहता थास। शेख ने कहा कि हम जुआ और शराब को किसी तरह बर्दाश्त नहीं करेगे।

इन्हंे बंद कराने के लिये हमे  जो भी परिणाम भुगतना होगा, हमे  मंजूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *