केशवपुर धाम में हुआ शिवलिंग मिट्टी पूजन, कमेटी की बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रुप दिया

केशवपुर धाम में हुआ शिवलिंग मिट्टी पूजन, कमेटी की बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रुप दिया

झांसी। भक्ति की ज्योति एवं आस्था का पावन केंद्र श्री केशवपुर धाम के श्रद्धा, सेवा और भक्ति के 25 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर श्री केशवपुर धाम में आयोजित होने जा रहे रजत जयंती महोत्सव की तैयारियां के क्रम में श्रीमती साधना मिश्रा के संयोजन में आज श्री केशवपुर धाम में महिला मंडल द्वारा शिवलिंग निमार्ण की मिट्टी पूजन के साथ मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गयी है।
आपको बताते चलें कि श्री केशवपुर धाम में 24 अगस्त से 4 सितम्बर तक चलने वाले इस रजत जयंती महोत्सव के तहत 28 अगस्त से 3 सितम्बर‌ तक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भी श्रद्धालुओं द्वारा किया जायेगा।
मिट्टी पूजन उपरांत धाम पर पं बृजमोहन मिश्रा (गुरुजी) के पावन सानिध्य में विशाल आयोजन की तैयारियां को अंतिम रुप देने हेतु कमेटी पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गयी जिसमें सभी को दायित्व सौंपे गये। इस मौके पर अमित गंधी,राजू साहू,सचिन साहू, नितिन साहू, अनिल‌ सैन, हरिमोहन यादव,संजय पटेल, आमोद किलपन, प्रमोद गंधी, दयाशंकर मिश्रा, प्रिंस अग्रवाल, जसवंत ठाकुर, अंकित साहू, महेश साहू, संजय कंचन, लखन राजपूत,मुनेंद्र कौशिक, ठाकुरदास साहू, , ओम प्रकाश दूरबार,डी पी सिंह, पवन कुमार, मनोज बरसैंया, रमेश राजपूत,अजय साहू, कोमल पाल, सिरनाम,एकांश‌ मिश्रा, मनीषा सोनी, खुशबू साहू, ऊषा शर्मा सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। संचालन बैकुंठ प्रसाद चतुर्वेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *