कोंच के विकास को मिला नया इंजन! सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक मूलचंद्र निरंजन ने किया भूमि पूजन

कोंच (जालौन)। कोंच नगर के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर के मार्कंडेश्वर तिराहे से लेकर पंचानन चौराहे तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन द्वारा विधिवत संपन्न किया गया।
यह बहुप्रतीक्षित परियोजना कोंच नगर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ सौंदर्यीकरण कार्य से नगर की सुंदरता में भी चार चांद लगेंगे तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जनहित को समर्पित यह विकास कार्य कोंच की तस्वीर और तकदीर बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में कोंच नगर निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। नगरवासियों को बेहतर सड़कें, सुगम यातायात और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना नगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कोंच के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, पार्टी के पदाधिकारी, सभासदगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन के नेतृत्व में कोंच नगर लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है और विकास की नई इबारत लिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *