गंगा मे नहाने गये 6 लोग डूबे, परिवार मे कोहराम

पटना 27 सितम्बरः मनेर नदी मे  नहाने गये 6 युवको  के डूबने कीखबर से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस डूबे हुये युवको  की तलाश कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि सभी की मौत हो गयी है। इधर, डूबे युवको  के परिजनो  का बुरा हाल है। महिलाएं रो रही हैं। घटना शेरपुर इलाके की है।

बताया जाता है कि मनेर प्रखंड के शेरपुर गांव के छ लोग नदी मे  नहाने गये थे। आज सुबह नहाने गये इन लोगो की नदी मे  डूबने की खबर लगते ही गांव के लोग नदी के पास पहुंच गये।

बताते है कि गहराई मे  नहा रहा एक युवक जब डूबने लगा, तो दूसरे साथियो  ने उसे बचाना चाहा। इस पर सभी गहराई मे  समा गये।

गांव  वालो  ने जब पुलिस को सूचना दी, तो एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम के सदस्य डूबे लोगो  की तलाश कर रहे हैं। अब तक किसी का शव नहीं मिला है।

हालांकि पुलिस ने अब तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि सभी गंगा मे  समा गये। बरहाल, बचाव दल के लोग युवको  की तलाश मे  जुटे हैं। इधर डूबे युवको  के परिवार मे  मातम पसर गया है। महिलाआंे का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूरा गांव गंगा किनारे पहुंच गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *