*चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर झांसी शाखा में हुआ CA सप्ताह का शुभारंभ*
झांसी। झांसी शाखा, ICAI द्वारा 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर CA सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष सीए जयंत मणि जैन द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं सीए विद्यार्थियों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही टेबल टेनिस, शतरंज एवं अन्य इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शाखा अध्यक्ष सीए, सीएमए जयंत मणि जैन ने सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि झांसी शाखा द्वारा पूरे सप्ताह विभिन्न सामाजिक, खेल एवं व्यावसायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 2 जुलाई को क्रिकेट मैच, 3 जुलाई को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 4 जुलाई को जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री (लिटरेसी किट) का वितरण, 5 जुलाई को सीए परिवारों के लिए पिकनिक, 6 जुलाई को वृक्षारोपण एवं सीएसआर गतिविधियां तथा 7 जुलाई को विभिन्न कानूनों पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में शाखा के उपाध्यक्ष सीए गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए प्रदीप विश्वारी, सीआईसीएएसए चेयरपर्सन सीए श्वेता अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष सीए उज्ज्वल मोदी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीए गौरव गुप्ता, सीए अजय मोदी, सीए वैभव, सीए अंकित, सीए वैभव अग्रवाल, सीए सागर अत्री, सीए मनोज बादल, सीए रचित अग्रवाल, सीए अमित अग्रवाल, सीए शोभित अग्रवाल, सीए प्रकाश हीरवानी, सीए निरपेन्द्र शर्मा, सीए समर्थ अग्रवाल, सीए अदिति सिंह, सीए आदर्श गुप्ता, सीए नित्या जैन, सीए रजनी कुशवाहा, सीए दुश्यंत चतुर्वेदी, सीए आर्यन जिंदल, सीए अभिषेक गुप्ता, सीए सिद्धार्थ जैन, सीए सागर अग्रवाल, सीए मुहाफिज खान, सीए नवीन पलिया एवं सीए निहाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सीए विद्यार्थियों पलोमी जैन, आर्यन गुप्ता, नव्या अग्रवाल, समायरा गुप्ता, वंशिका अग्रवाल, अरबाज खान, अरिहंत जैन, तुष्टि अग्रवाल, मुस्कान अग्रवाल, पलक अग्रवाल, अर्पित राय, नितेश गोयल, उत्कर्ष अग्रवाल, अभि गुप्ता, कुशाग्र गुप्ता एवं वंशिका जैन ने भी सक्रिय सहभागिता की।
