चेहरा खोलकर करें खरीदारी अभियान नगरा बाजार से प्रारंभ*

*चेहरा खोलकर करें खरीदारी अभियान नगरा बाजार से प्रारंभ*
झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के द्वारा आज प्रेम नगर नगरा में व्यापारी चेतना चौपाल लगाकर व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराया गया चौपाल के मुख्य अतिथि मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय, विशिष्ट अतिथि प्रेम नगर थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय रहे अध्यक्षता झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष संतोष साहू ने की । मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा व्यापारियों को प्रतिष्ठान एवं निवास को अग्नि से सुरक्षित रखने के उपाय बताएं एवं अग्निकांड होने पर बचाव के तरीकों को भी बताया थाना प्रेम नगर प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया एवं प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगाने का आह्वान किया एवं चौपाल के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए पोस्टर नगरा के प्रतिष्ठानों पर लगाए गए एवं अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि किसी को भी चेहरा छुपा कर प्रतिष्ठान के अंदर प्रवेश न करने दें इस दौरान नगरा प्रेम नगर व्यापार मंडल के प्रभारी केदारनाथ राय, नगरा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, महामंत्री बृजेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजू साहू (नवीन प्रोविजन),संरक्षक राजीव गुप्ता, नरेंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स, त्रिलोचन सिंह सलूजा, आर. के. साहू, श्री प्रकाश प्रभु ,सुरेश साहू, मुन्नालाल साहू, कमल साहू, मोहित राय, राजू अग्रवाल, कैलाश साहू, विनोद कुमार, माबूद अली आदि उपस्थित रहे अन्त में सभी का आभार राहुल साहू सहयोगम ने व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *