जानिये कहां पकड़ा गया शराब की तस्करी करते भाजपा नेता का पुत्र

राम कुमार

सहारनपुर 15 सितम्बरः पुलिस को शक तो पहले से था, लेकिन सबूत नहीं मिल पा रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर सरसावा पुलिस ने भाजपा का झंडा लगी गाड़ी मे  शराब की तस्करी होते हुये पकड़ ली। गाड़ी भाजपा नेता की बतायी  जा रही है, जिसे उसका पुत्र ले जा रहा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

प्रदेश मे  किसी भी दल की सरकार बनने के बाद छुटभैये नेता अपना रंग दिखाने लगते हैं। भाजपा भी इससे अछूती नहीं है। पुलिस को लगातार इस बात की सूचना मिल रही थी कि जनपद मे  बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी का काम किया जा रहा है। यह काम सत्ता पक्ष की गाडि़यों  से किया जा  रहा है। इसके बाद आबकारी विभाग को सचेत किया गया।

पुलिस के अनुसार सरसावा पुलिस ने हरियाणा से तस्करी करके लायी जा रही शराब की तलाशी के लिये गाड़ी को रोका, तो चालक कार दौड़ा दी। इसके बाद आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी करके गाड़ी को पकड़ लिया।

गाड़ी की पिछड़ी सीट से शराब के कार्टन मिले। इसमे  हरियाण मार्का की 7 पेटी अंग्रेजी व 10 पेटी देशी शराब शामिल है। पुलिस के अनुसार गाड़ी भाजपा नेता डीके चौधरी की है। उसका बेटा सागर है। चौधरी के बड़े नेताओ  से संबंध बताये जाते हैं।

बताते है कि इनकी पत्नी सरसावा  नगर पालिका से भाजपा के चिन्ह पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *