जानिये कहां बाप ने अपनी ही बेटी को गर्भवती कर दिया

लखनउ 16 सितम्बरः कहते है कि कलयुग मे जो न हो जाए, सो कम है। ताजा मामला यूपी के कन्नौज से आया है। यहां एक किशोरी ने सात माह के बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का बाप और कोई नहीं उसका अपना पिता है। यह जानकारी होने के बाद पुलिस के होश उड़ गये।

बताया जा रहा है कि मां की मौत के बाद पिता के साथ अपनी छोटी बहन के साथ रह रही इस लड़की का शारीरिक शोषण उसके बाप ने किया। अपनी बेटी के जिस्म को नोंचने वाले पिता को यह नहीं लगा कि यह कदम  उसे नरक मे  ले जाएगा। हवस मे  अंधे पिता की करतूतांे को बेटी समझ नहीं सकी।

मामला उस समय उजागर हुआ, जब किशोरी को गर्भ ठहर गया। पुलिस के अनुसार लड़की का पिता बढ़ई का काम करता है। बाल संरक्षण अधिकारी विजय कुमार के  अनुसार लड़की की हालत खराब है। उसने कम समय का बच्चा जन्मा है।

बच्चे के पूर्ण स्वस्थ होने के बाद उसे किसके संरक्षण मे  देना है, इसको लेकर फैसला किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।पुलिस ने बताया कि लड़की की छोटी बहन कक्षा 2 की छात्र है, जो स्कूल चली जाती थी। घर मे  अकेली रहने पर पिता उसका शारीरिक शोषण किया करता था। पुलिस ने बताया कि आशा ज्योति केन्द्र को लड़की का ध्यान रखने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *