जानिये क्यो हेडमास्टर की डिमांड से परेशान है यह शिक्षिका

पटना 24 सितम्बरः पटना मे  एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षिका ने हेडमास्टर पर आरोप लगाया है कि वो शारीरिक संबंध बनाने पर जोर दे रहा है। ऐसा न करने पर शिक्षिका की स्कूल मे  उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहा।

बिहार के पूर्णिया जिले के संझेली मे  एक पंचायत स्कूल है। यहां एक स्वयंसेवक शिक्षिका ने प्राचार्य राजेश कुमार पर आरोप लगाया है कि वो उसके साथ जबरदस्ती सेक्स करना चाहता है।

महिला का कहना है कि प्राचार्य की इस डिमांड से उसका वैवाहिक जीवन खतरे मे  है। पति उस पर शक करने लगा है। प्राचार्य रात मे  मोबाइल फोन पर बाते करता है और अश्लील मैसेज भेजता है।

पुलिस मे शिकायत करते हुये महिला ने प्राचार्य के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। महिला ने कहा कि प्राचार्य उसे पिछले तीन माह से परेशान कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *