जानिये ब्राहमण की बेटी क्यों बन गयी मुसलमान?

बरेली 25 अक्टूबरः यूपी के बरेली में एक ब्राहमण युवती ने परिवार की परेशानियो  से तंग आकर मुसलमान बन गयी। उन्होने  अपना वीडियो भी जारी किया। बरेली के सिरौली नगर पंचायत की सपा की चेयरमैन ममता पाण्डेय अब सबा खान बन गयी हैं। उनके सबा बनने के पीछे की कहानी धर्म परिवर्तन से नहीं जुड़ी है।

म्मता का कहना है कि उनके पद को लेकर परिवार वाले काफी परेशान करते थे। पद का दुरूपयोग करने का दवाब रहता था। ममता ने अपने वीडियो मे  मुख्यमंत्री योगी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगायी है।

हालांकि ममता के पति सुरेश पाण्डेय का आरोप है कि उनकी पत्नी ने उन्हंे धोखा दिया है। वो दो साल पहले परिवार के जेवर लेकर भाग गयी  थीं।

उन्होंने बताया कि उनकी शादी को 21 साल हो गए हैं और 2 बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। ममता के बैंक एकाउंट में करीब 40 लाख रुपए हैं। उनके पति का कहना है कि अब चुनाव आने वाले हैं।

जिस वजह से राजनीतिक षड़यंत्र के तहत ये सब जाल बुना गया है। गौरतलब है कि ममता पहले भी अपने घर से भाग चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *