जानिये लड़की को क्यों घसीट कर ले जाया जा रहा?

लखनउ 15 सितम्बरः यूपी के मउ में एक अजीब वाकया सामने आया। यहां आत्महत्या करने जा रही एक लड़की के भाइयों  को जब यह पता चला तो वह भागकर मौके पर पहुंचे और बहन को घसीटते हुये घर लाये। लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बतायी जा रही है।

बताया  जा  रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के बड़ी कम्हरिया मे  रहने वाली 16 साल की लड़की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कल वो रेलवे स्टेशन की ओर भागी। संभवतः वह गाड़ी से कटकर जान देना चाहती थी।

इस बात की जानकारी जब लड़की के भाइयों  को हुयी, तो वह स्टेशन की तरफ दौड़े। उन्हंे रास्ते मे  बहन नजर आ गयी। भाइयों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो  नहीं मानी।

इसके बाद मजबूरी मे  भाइयों  को उसे घर ले जाने के लिये घसीटना पड़ा। लड़की किसी तरह से घर चलने को तैयार नहीं थी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस को हकीकत पता चली, तो उसने भी लड़की को समझाने का प्रयास किया। भाइयों  ने बताया कि मानसिक हालत ठीक न होने के कारण बहन कई बार ऐसा कर चुकी है।

फोटो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *