जानिये विधायक रवि शर्मा ने कौन सा अच्छा काम किया !

झांसीः जनमन की डोर को साधने के लिये विधायक रवि शर्मा ने आज एक अच्छी पहल को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्हांेने गोद लिये स्कूल मे वृक्षारोपण करने के साथ बच्चों के  साथ दो पल भी बिताये। उनसे बाते की और उभे  टॉफी भी खिलायी। बच्चों  को विधायक की यह अदा काफी पसंद आयी।

कहते है कि सफलता और व्यस्तता सिक्के के दो पहलू हैं। जिस व्यक्ति को सफलता मिलती है, उसे व्यस्तता विरासत मे  मिल जाती। इस विकट स्थिति मे  वो लोग विरले होते हैं, जो दोनो  मे  तालमेल बैठाते हुये खुद को अपनो  से दूर न कर सकंे। हालांकि रवि शर्मा मे  अभी यह कला नहीं है,  लेकिन वो कुछ मामलो मे  ऐसी पहल कर देते हैं कि उन्हंे पब्लिक सौ खून माफ करने वाली स्थिति मे  पहुंचा देती।

इन दिनो  जनता की निगाहे  रवि शर्मा पर लगी हुयी है। वो चर्चा के साथ सत्ता का केन्द्र बिन्दु भी है। उन्हांेने बीते दिनो  समाधान कार्यालय का उदघाटन किया था। यहां उन्होने  पत्रकारो  से एक बात कही थी। उन्होने  नगर क्षेत्र मे  एक स्कूल गोद लेने का वादा किया था। विधायक इस वादे पर खतरे उतरे और उन्हांेने नई बस्ती मे सरकारी स्कूल को गोद लिया।

आज विधायक रवि शर्मा अपने समर्थको  के साथ सुबह-सुबह स्कूल पहुंचे। उन्हांेने विद्यालय मे  वृक्षारोपण किया। यह काम पर्यावरण की दृष्टि से बहुत जरूरी है। विधायक ने वृक्षारोपण के साथ बच्चों  के विकास और उन्हंे बेहतर शिक्षा देने के प्रयासो  की समीक्षा भी की। स्कूल मे  विधायक को देख नन्हें  मुन्ने बच्चे चहक उठे। विधायक जानते है कि बच्चों  को क्या पसंद है, सो उन्हांेने सभी को टॉफियां वितरित करायी। इतना ही नहीं उन्हे  स्कूल बैग भी दिये। विधायक के इस कदम को सभी ने सकारात्मकता के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य, शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे। हम उम्मीद करते है कि विधायक इस सकारात्मकता को नगर के विकास मे  भी लगाने का काम करंेगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *