जैन मुनि ने माना-शारीरिक संबंध बनाये थे

नई दिल्ली 16 अक्टूबरः शारीरिक शोषण के आरोपो  मे  घिरे जैन मुनि ने माना कि उन्होने  लड़की के साथ संबंध बनाये थे। यह सब सहमति से किया गया। उन्हे रेप के मामले मे  जबरन फंसाया जा रहा है।

जैन मुनि शान्ति सागर पर एक लड़की ने आरोप लगाया था कि मंत्रजाप के बहाने बुलाकर मुनि ने उनका शारीरिक शोषण किया।

मुनि ने बताया कि वो  लड़की को 6 महीने से जानते हैं। वो सूरत मिलने आयी थी। धर्मशाला मे  दोनो  की रजामंदी से शारीरिक संबंध बने थे।

जब डॉक्टर ने पूछा कि उन्होने  साधु होकर ऐसा क्यो  किया। इस पर मुनि ने सिर नीचे कर लिया।

 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जैन मुनि शांति सागर अपने पिता से अलग ताऊजी के साथ गुना में रहता था. वह नए कपड़े, हेयर स्टाइल और फैशनेबल लुक के लिए दोस्तों के बीच मशहूर था. यही नहीं, उसे क्रिकेट खेलना भी पसंद था. लेकिन आगे जाकर वह साधु बन गया.

जेल में बंद जैन मुनि शांति सागर महाराज जेल का खाना नहीं खा रहा है. उसने खाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उस खाने में प्याज-लहसुन है. हालांकि, जेल प्रशासन ने उसे प्याज-लहसुन रहित खाना मुहैया कराने की कोशिश की, लेकिन खाना नहीं मिल सका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *