झाँसी रेल मंडल में हरित ऊर्जा से उल्लेखनीय बचत, डीजल खपत में कमी*

*झाँसी रेल मंडल में हरित ऊर्जा से उल्लेखनीय बचत, डीजल खपत में कमी*

*डीजल खपत में कमी से राजस्व एवं पर्यावरणीय लाभ*

झाँसी रेल मंडल द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहे हैं। सौर ऊर्जा के उपयोग एवं ईंधन संरक्षण के माध्यम से मंडल को वित्तीय एवं पर्यावरणीय दोनों स्तरों पर उल्लेखनीय लाभ प्राप्त हो रहा है।

लोको शटडाउन के माध्यम से हाई स्पीड डीजल (HSD) की बचत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अप्रैल 2026 माह में HSD तेल की बचत से झाँसी रेल मंडल को ₹1,70,36,798/- की राजस्व बचत प्राप्त हुई है।

इसके अतिरिक्त, मार्च 2026 माह के दौरान झाँसी रेल मंडल के सौर ऊर्जा संयंत्रों से कुल 1,22,802 यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया, जिससे मंडल को लगभग ₹6,69,080/- की बचत हुई। वहीं, मार्च 2026 तक सौर ऊर्जा से कुल 8,12,848 यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप मंडल को अब तक लगभग ₹34,45,521/- की संचयी बचत प्राप्त हुई है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झांसी रेल मंडल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। ईंधन का उपयोग भी कम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *