झाँसी-लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, रिपोर्ट-देवेंद्र

झाँसी। हसारी मेट्रो नर्सिंग होम की बगल वाली गली में राजीव श्रीवास उर्फ राजू s/० कमलेश श्रीवास राजू नाम का लड़का दिनांक 5 -6-2019 तारीख को घर से लापता था । इसकी सूचना राजू के परिवार वालों ने थाना प्रेम नगर हसारी चौकी दी थी ।

इसी के साथ आज सुबह पीड़ित पूरा परिवार एसएसपी के यहां अपनी फरियाद लेकर आया था अचानक शाम के 4 बजे हसारी चौकी की टीम ने पीड़ित परिवार को फोन किया तो हसारी के जंगल में राजू नाम का जो गुमशुदा था उसकी फांसी के फंदे पर एक पेड़ पर लाश मिली यह देख कर पीड़ित परिवार के हाथ पैर फूल गए राजू की लाश बताया जा रहा है। इतनी बुरी तरह गल गई थी जो देखा जाए काफी दिनों से वह लाश पेड़ पर लटकने से पूरी बॉडी गल गई थी।

राजीव उर्फ राजू 12वीं पास था और आईटीआई पास था और हाल ही में लोको पायलट भोपाल में सिलेक्शन भी हो गया था राजू के एक बहन एक भाई है यह जानकारी मिलकर मिलने के बाद हसारी चौकी इंचार्ज पूरी टीम प्रेम नगर थाना सदर थाना सीओ सिटी 100 नंबर एसपी सिटी मौके पर पहुंचकर लाश को मेडिकल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *