झांसीः विधायक रवि शर्मा ने अपनो को उपकृत करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी। यही कारण है कि वार्ड सूची मे उनका दबदबा नजर आ रहा है। विधायक ने इस बार दो पत्रकारो को सभासदी का टिकट दिलाया है।
अक्सर मीडिया से विवाद के चलते चर्चा में रहने वाली भाजपा ने झांसी निकाय चुनाव मे कार्यकर्ताओ के साथ मीडिया पर भी दांव लगाया है।
आपको बता दे कि विधायक रवि शर्मा के चुनाव प्रचार मे मीडिया से जुड़े कुछ लोगो ने खूब खातिरदारी की थी। पूरे चुनाव मे कैंपेन करते रहे यह लोग अब विधायक खेमे मे जाने के साथ भाजपाई बन गये थे।
इनमे शशांक त्रिपाठी और हेमन्त ठाकुर के नाम शामिल है। दोनो पिछले कुछ दिनो से भाजपा के लिये सक्रिय हुये और आज इनाम के तौर पर टिकट पा गये।
हालांकि इनको टिकट मिलने से दूसरे कार्यकर्ता खासे नाराज है। उन्हांेने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है।
कार्यकर्ता इतना नाराज बताया जा रहा है कि वो बाहरी लोगांे के समर्थन मे हाथ नहीं जोड़ना चाहता।
भाजपा के मीडिया समर्थन को लेकर बाजार मे चर्चा है। शशांक त्रिपाठी के बारे मे कहा जाता है कि वो मिलनसार होने के साथ अपनो को सहेजने की कला जानते हैं। इसलिये वार्ड मे उन्हंे पहली चुनौती अपनो को सहेजने की होगी।
बरहाल, बदल रहे राजनैतिक भविष्य मे मीडिया से जुड़े लोगो का सत्ता मे प्रवेश क्या संकेत देता है, इसका आप ही आंकलन करे।