*झांसी।
सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र डालमिया जी की अध्यक्षता , संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व वेद प्रकाश भाटिया के संयोजन में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में अपनी भागीदारी रखने वाले झांसी केएक दर्जन कारगिल फाइटर्स का सम्मान किया गया।
आरम्भ में वन्देमातरम् गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात् कारगिल युद्ध में शामिल होने वाले झांसी के बारह जाँबाजों मानद फ्लाइंग ऑफिसर एस एस प्रसाद , मानद कैप्टन राजबीर सिंह , राजेश बाबू , सार्जेंट देवेश खरे , मानद लेफ्टीनेंट हरि राम , सूबेदार कृष्ण मोहन पांडेय , चन्द्र भान , सुमित नारायणन , नायक बालकदास , नायब सूबेदार राकेश राजपूत , पुष्पेन्द्र कुमार एवं हवलदार मनोज राजावत को शॉल ओढ़ाकर व जय हिंद की पट्टिकायें पहना कर उनका अभिनंदन किया गया।
कैप्टन राजबीर सिंह जी ने बताया कि दुश्मन ऊपर चोटी पर था और भारतीय सेना ने नीचे से छाती लगायी बाबजूद इसके यदि एयरफोर्स का सहारा न मिलता तो दुश्मन से जीतना लगभग असम्भव था किन्तु सामंजस्य से दुश्मन को हराने में सफल हो पाए थे।
सम्मान कर्ताओं में कोषाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल , मनोज सोनी , पूर्व अध्यक्ष विशाल गुप्ता , श्रीमती नीरज भाटिया , सीमा खंडेलवाल व पूर्व चेयर पर्सन सन्जना गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे । संचालन सचिव एडवोकेट कमल निगम ने व सभी के प्रति आभार संयोजक वेद प्रकाश भाटिया ने व्यक्त किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
झांसी निवासी कारगिल फाइटर्स हुये सम्मानित
