झांसी मे सपाई बोले-हम गुंडागर्दी नहीं छोडेगे

झांसी: अपने दामन पर गुंडागर्दी का दाग लेकर घूमने वाले सपाईयो  ने यह आरोप यह कहते हुये स्वीकार कर लिया कि वो छात्र हित मे  गुंडागर्दी करते रहंेगे। हमारे लिये छात्र का मुददा सबसे अहम है। यह बाते सपा की बैठक मे  मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्टीय अध्यक्ष गौरव दुबे ने कहीं।

उन्होने  कहा कि छात्र हित के लिये अगर आंदोलन, धरना प्रदर्शन करना पड़ा, तो हम करंगे। इसे कोई पार्टी गुंडागर्दी कहती है, तो हमे  मंजूर है। दुबे के तेवर बेहद तीखे थे। वो बोले-छात्रांे का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा ने छात्र हित मे  जो कार्य किये हैं, वो दूसरी पार्टियां नहीं कर सकती। अध्यक्षता मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्टीय उपाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह दाउ ने की।

उन्हांेने कहा कि सपा ने लगभग 18 लाख छात्त्रों को  लैपटॉप बांटे। इसके अलावा 6 लाख से अधिक छात्राओ  को कन्या विद्याधन का लाभ मिला। पार्टी बेरोजगारू  को बेरोजगारी भत्ता देने का काम भी करती है। इस अवसर पर हैप्पी चावला, मोहसिन खान, सैयद अली, आशीष पटेल, हैरान यादव, विजय साहू, हनीफ मंसूरी, राजा बोस, रवि यादव, रिषभ भटनागर, मान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।संचालन हैप्पी चावला ने किया। बाद मे  राष्टीय सचिव तनवीर आलम खान  ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *