Jhansi।
#हिन्दी_(संस्कृत)
आप सभी ने अपने अध्ययन के समय कक्षा 12 तक हिन्दी भाषा अवश्य पढ़ी होगी, फिर चाहे आप किसी भी विद्यालय में पढ़े हों कोई फर्क नहीं पड़ता। हिन्दी पढ़ते समय आपने उसमें कुछ भाग संस्कृत भाषा का भी पढ़ा होगा। ठीक वैसे ही आज आप सभी के बच्चे भी संस्कृत पढ़ रहें हैं। कुछ बच्चे संस्कृत विषय लेकर गहराई से इसे पढ़ रहे हैं तो कुछ हिन्दी विषय के माध्यम से इसका कुछ प्रतिशत भाग पढ़ रहे हैं। अर्थात् हम सभी ने संस्कृत पढ़ी है और अपने बच्चों को भी पढ़ा रहे हैं।
#संस्कृत_प्रतिभा_खोज_प्रतियोगिता उन सभी बच्चों के लिए है जिन्हें किसी भी रूप में संस्कृत आती है। बस आवेदन के लिए मुख्य शर्त यह है कि वह या तो #उत्तरप्रदेश का मूल निवासी हो अथवा यहाँ के किसी भी विद्यालय में अध्ययनरत हो।
बाकी सारी नियमावली आप पत्रक में संक्षिप्त रूप में पढ़ सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए मुझसे भी संपर्क कर सकते हैं।
डाॅ. स्तुति गोस्वामी
जनपद संयोजिका – झाँसी
