डमडम-पूरे जोश के साथ 9 को करेंगे नामांकन

झांसीः पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास उर्फ डमडम महाराज मेयर पद के लिये पार्टी जनों के साथ 9 नवबंर को नामांकन करेगे। दावा किया जा रहा है कि नामांकन ऐतिहासिक रहेगा।

बसपा से मेयर पद के प्रत्याशी बनाये गये डमडम को लेकर इन दिनांे नगर में  तमाम चर्चा है।

उन्हें  निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ने के दौरान मिली सहानुभूति अब क्या मिल पाएगी? इसके अलावा यह भी सवाल उठ रहा है कि डमडम का क्या यह आखिरी चुनाव है? डमडम को लेकर युवाओ  में  खासा जोश है।

इन दिनो  डमडम अपने राजनैतिक समीकरण फिट कर रहे हैं। लोगों  से मिलने के साथ उनके गिले शिकवे दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्हांेने बताया कि 9 तारीख को नामांकन के बाद जन संपर्क शुरू होगा।

डमडम दावा करते है कि वो हर किसी के विकास को लेकर कार्य करेग। बरहाल, अभी तैयारियां नामांकन की है। इसके बाद चुनावी जोश को नया आयाम दिया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *