तानों से तंग देवरानी-जेठानी ने कौन सा कदम उठाया?

गाजियाबाद 15 सितम्बरः सूनी  कोख को लेकर ससुराल पक्ष से  मिल रहे तानों  ने देवरानी और जेठानी को इतना आहत का दिया कि उन्हांेने खौफनाक कदम उठाने का निणर्य ले लिया। दोनों  घर से निकल  कर स्टेशन पहुंची और गाड़ी के आगे कूद गयी। हादसे मे  जेठानी की मौत हो गयी। घायल देवरानी को अस्पताल मे  भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतका दिल्ली स्थित बुराड़ी निवासी विक्की पत्नी इंदू व घायल प्रीति हैं। उन्होने  बताया कि दोनों  बुराड़ी के बी-348 मे  रहती हैं। पुलिस को बताया गया कि ससुराल वाले हर रोज उन्हे  ताना कसते थे। शादी के बाद से बच्चा पैदा न होने के कारण  ससुर महेन्द्र सिंह, सास भतेरी और रिश्तेदार दयाचंद अक्सर ताना मारा करते थे।

दोनों  के कान ताना सुकर पक चुके थे। 14 सितम्बर को भी उन्हे  संतान को लेकर ताना कसा गया। इससे  दोनों  बहुत आहत हुयी। देवरानी और जेठानी ने मिलकर फैसला किया कि वो  अब इस दुनिया मे  नहीं रहेगी।

दोनों  ने मरने के इरादे से स्टेशन की ओर रूख किया। आज दोहपर करीब 3 बजे  दोनों गौशाला फाटक पहुंची और इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस के आगे कूद गयी। पलक झपकते ही जेठानी की मौत हो गयी, जबकि देवरानी गंभीर रूप से घायल हो गयी।

 

जानकारी होने पर जीआरपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहचाया। पुलिस के अनुसार मौके पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर संबंधित व्यक्तियो  के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *