तुसवाई धर्मशाला में डॉ. संदीप सरावगी ने की गणेश आरती, आयोजन समिति ने मनाया राधा अष्टमी उत्सव
झाँसी। चिक मोहल्ला, सदर बाजार स्थित तुसवाई धर्मशाला में गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश आरती एवं राधाष्टमी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी भी आरती में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। भगवान गणेश और राधा रानी की आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में राहुल सिंह, सागर, निश सिंह, अजित कुमार, सौरभ सिंह, विनय सोनकर एवं पीयूष सोनकर सहित समिति के सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
