तैलिक साहू महासभा के मीडिया प्रभारी बने सोनू साहू चटर्जी
झांसी। उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा (पंजीकृत) ने झांसी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से जारी सूची में प्रभुदयाल साहू (नेताजी) को झांसी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी में एड. आनंद साहू को महामंत्री, अमान साहू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अयोध्या प्रसाद साहू, कैलाश साहू एवं संतोष साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। गुलाब साहू को कोषाध्यक्ष, जबकि अरविंद साहू, पवन साहू, मदन साहू एवं मोतीलाल साहू को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं झांसी के वरिष्ठ पत्रकार सोनू साहू चटर्जी को मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पंकज साहू, शिवकांत साहू, शैलेश साहू, रामसेवक साहू, दुर्गा सिंह साहू, ब्रजेश साहू, अनिल कुमार साहू, कालीचरण साहू, अवध किशोर साहू एवं राकेश साहू को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल साहू ने कहा कि महासभा समाज के हितों की रक्षा, युवाओं को संगठन से जोड़ने, शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा जनजागरूकता के कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज के विकास, संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगी।
तैलिक साहू महासभा के मीडिया प्रभारी बने सोनू साहू चटर्जी झांसी। उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा (पंजीकृत) ने झांसी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से जारी सूची में प्रभुदयाल साहू (नेताजी) को झांसी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
