दक्ष प्रजापति महाराज जी की जयंती पर दक्ष प्रजापति महासभा द्वारा पूजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया-*

*दक्ष प्रजापति महाराज जी की जयंती पर दक्ष प्रजापति महासभा द्वारा पूजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया-*

झांसी। लक्ष्मी गेट अंदर स्थित राम जानकी मंदिर में दक्ष प्रजापति महासभा झांसी द्वारा दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती के उपलक्ष में समाज के द्वारा मंदिर में पूजन एवं प्रसाद वितरण का किया गया, आज के आयोजन में लगभग 125 सक्रिय सदस्यों का मनोनयन किया गया, सभी सदस्यों को मनोनयन पत्र एवं दक्ष प्रजापति भगवान की स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, जिसमे अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति ने समाज को आगे बढ़ने के लिए अपने विचार रखे, उन्होंने कहा कि समाज की एकता सभी को साथ ले कर चलने में है, उन्होंने आज समाज के लिए नई धर्मशाला के निर्माण के लिए घोषणा करी, एवं समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गनेशी लाल प्रजापति, महामंत्री मोहन चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष धीरज प्रजापति, संरक्षक श्याम किशोर प्रजापति, ओम प्रकाश प्रजापति, मुरारी प्रजापति, जगदीश प्रजापति, नंदनपुरा से देवेंद्र प्रजापति, मनीष प्रजापति नवभारत,गोविंद दास प्रजापति, सुरेंद्र कुमार प्रजापति (प्रकाश रोड लाइंस) एवं पार्षद पन्ना लाल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *