दर्दनाक-प्रेमिका को मौत देने के बाद आंखों मे तेजाब डाला

पटना 15 सितम्बरः इसे प्रेमियो  से बदला लेने की इंतहा कहंे या पागलपन। प्रेमिका को पहले तो मौत की नींद सुलाया। बाद मे  उसकी आंखो मे  तेजाब डाल दिया। बहशीपन से की गयी इस हत्या की जानकारी से पुलिस भी दंग है। यह घटना बिहार के अररयिा जिले की है।

गांव वालो  ने पहले तो प्रेमी प्रेमिका को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसके बाद प्रेमी को बुरी तरह घायल कर दिया। उसका अस्पताल मे  इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक ये दिल दहलाने वाला मामला बिहार के अररिया जिला के नरपतगंज का है जहां की रहने वाली पारस मणि देवी और घनश्याम सिंह पहले से ही शादीशुदा थे और अपने-अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं थे, इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस बात की जानकारी गांव वालों को थी और कई बार इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद हिदायत दी गई थी। लेकिन प्यार में पड़े इन दोनों शादीशुदा प्रेमी जोड़े को गांव वालों की बात समझ में नहीं आ रही थी।

इसी बीच दोनों को आपत्तिजनक हालात में देर शाम गांव वालों ने देखा और उसे गांव के चौराहे पर लाकर जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो लड़के को मारपीट करने के बाद उसकी आंखों में तेजाब डालकर हत्या करने की कोशिश की गई। लेकिन तब तक जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और लड़के की जान बच गई। जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए फारबिसगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *