दुःखदः त्योहार मनाकर लौट रहे परिवार के 6 लोग जलकर मरे

आगरा 5 नवबंरः छठ पूजा के बाद घर लौट रहा एक परिवार कार में  आग लगने से मौत के मुंह में  समा गया। यह हादसा कन्नौज के सारिख क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ।

पुलिस के अनुसार बिहार के सिवान में  रहने वाले मुकेश प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली के लिये निकले थे। वो आगरा होते हुये जा रहे थे। अचानक एक टर्न आने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार में आग लग गयी।

कार में  सवार लोगों  ने निकलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। कार में  सवार चार मासूमों  सहित 6 लोग काल के गाल में  समा गय। हालंाकि कार मे आग लगने के जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शवो  को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि सभी लोग छठ पूजा के बाद परिवार सहित दिल्ली जा रहे थे।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दर्दनाक घटना आज सुबह की है जहां बिहार से दिल्‍ली जा रहे एक परिवार की कार बेकाबू होकर एक्‍सप्रेस पर रोड डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में आग लग गई और सभी की मौत हो गई। जांच पड़ताल के दौरान यह पता चला कि सभी बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे जो छठ पर्व की छुट्टी के बाद दिल्ली जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *