दुर्ग द्वार से सड़क सुरक्षा वृहत रैली निकाल रानी लक्ष्मी बाई पार्क में हुआ संकल्प के साथ समापन

( पुलिस प्रशासन व सम्भागीय परिवहन विभाग ने आभार जताया )
यातायात माह के तहत मानव विकास संस्थान, सनशाइन क्लब झाँसी, गोयनका पब्लिक स्कूल, जवाहर पब्लिक स्कूल , आर्य कन्या महाविद्यालय तथा स्किल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में डॉ ध्रुव सिंह यादव व डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल की अध्यक्षता , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय विकास कुमार के मुख्य आतिथ्य , ए आर टी ओ माननीय हेम चन्द गौतम के विशिष्ट आतिथ्य , राष्ट्रीय कन्वीनर व क्लब के संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य एवं पुरुषोत्तम अग्रवाल व अजय कुमार राय के संयोजन में आज रन फॉर सड़क सुरक्षा वृहत रैली का शुभारंभ आई पी एस विकास सिंह जी ने असिस्टेंट संभागीय परिवहन अधिकारी हेम चन्द गौतम व संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका के साथ हरी झंडी दिखा कर किया।
इससे पूर्व अतिथियों के स्वागत की कड़ी में संयोजक विकास पुरूषोत्तम अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का व संयोजक सनशाइन अजय राय ने विशिष्ट अतिथि का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। कोर कमेटी चेयर मैन डॉ ध्रुव सिंह व क्लब कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कृष्ण मोहन तथा निदेशक स्किल इण्डिया नीरज सिंह का भी बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम हेतु व्यवस्थापकों में प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा मल्होत्रा , प्रबन्धक अभय अग्रवाल व ओशीन मेम का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
रैली में बच्चे सड़क सुरक्षा हेतु लिखे नारे वाली पत्रिकाएं लिये चल रहे थे। सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा , न समझो मजबूरी है – हेलमेट बहुत जरूरी है , वाहन गति सीमा में ही चलायें आदि नारे भी लगाये गये।
कार्यक्रम में प्रो. ज्योति वर्मा , संजय द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष संजय लिखधारी , राजेश कुमार अग्रवाल , सचिव कमल निगम एडवोकेट , कुलदीप सिंह पाल , ट्रैफिक वॉर्डन सु श्री प्रगति शर्मा , दीपशिखा शर्मा आदि ने समन्वयक प्रियांशु श्रीवास्तव विद्यालय के शिक्षक रोहित सेन, करनजीत, पराक्रम प्रताप सिंह, प्रियंका निरंजन, दीक्षा खरे , रानी , ज्योति मिस आरती, अंशिका व सना मिस के साथ समन्वय बनाकर अतुलनीय सहयोग किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने का संदेश दिया गया।
रैली में पूरे रास्ते सी ओ यातायात मा. रामवीर सिंह व ए आर टी ओ हेम चन्द गौतम जी का मार्ग दर्शन में बराबर नारों के साथ आम जन को जागरूक करने का समुचित प्रयास किया गया। रैली के समापन पर रानी लक्ष्मी बाई पार्क में रानी की प्रतिमा तले ए आर टी ओ हेम चन्द गौतम जी ने सभी को यातायात के नियमों का संकल्प कराया। संचालन ट्रैफिक वॉर्डन सु श्री प्रगति शर्मा ने किया।
सभी के प्रति आभार संयोजक विकास पुरूषोत्तम अग्रवाल व संयोजक सनशाइन अजय कुमार राय ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *