धरने पर बैठने के बाद हो पायी इनकी शादी

पटना 11 सितम्बरः शादी को लेकर एक रोचक मामला सामने आया है। दूल्हा व दुल्हन को मंडप के नीचे आने से पहले सड़क पर धरना देना पड़ा।

जानकारी के अनुसार नवादा जिला के अकबरपुर, बलिया बुजुर्ग पंचायत के अलकगीड़ा गांव का है। यहां रहने वाला राहुल कुमार अमीरक गांव की रहने वाली शोभा कुमार से प्यार करने लगा। दोनो  को गांव वालो  ने एक दो बार आपित्तजनक स्थिति मे  भी देखा। इसके बाद घरवालो  ने दोनो  पर पहरा लगा दिया।

परिजनो  का सहयोग न मिलने और गांव वालो  का विरोध होता देख राहुल रविवार को लड़की को गांव से भगा लाया और सड़क पर धरने पर बैठ गया। दोनांे रात भर धरने पर बैठे रहे। सुबह जब गांव वालो  ने देखा, तो पंचायत बुलायी गयी। इसके बाद दोनो  का विवाह कराने का फैसला हुआ।

गांव के लोगो  की मौजूदगी मे  मंदिर मे  दोनो  ने फेरे लिये। हालंकि इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी गयी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जो देखा, तो पुलिस भी दंग रह गयी। पुलिस ने परिजनो  को समझाया। इसके बाद ही धरने पर बैठे प्रेमी युगल विवाह बंधन मे  बंध पाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *