केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा हम छात्रों के भविष्य के साथ खड़े हैं, पेपर लीक का पता चलते ही छात्रों के हित में परीक्षा रद्द कर जांच बैठाई गई, शिक्षा माफियाओं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लड़ाई जारी है, सीबीआई मामले की तह तक जाएगी
● धर्मेंद्र प्रधान ने कहा बालकृष्ण समिति की सभी सिफारिशों का पालन किया गया था, आगे भी उन्हीं व्यवस्थाओं को लागू किया जाएगा और इस बार परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष होगी
● धर्मेंद्र प्रधान ने कहा माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी है, घटना से बेहद दुखी और चिंतित हूं, students के हित में कठोर फैसला लिया गया है
● धर्मेंद्र प्रधान ने कहा परीक्षा से जुड़े कई सुझाव मिले हैं, कुछ सुधार लागू किए गए हैं, जो परीक्षा रद्द हुई उसके शुल्क वापस किए जाएंगे और अगली परीक्षा निःशुल्क होगी
● धर्मेंद्र प्रधान ने कहा विद्यार्थी अपनी पसंद के शहर में परीक्षा दे सकेंगे, इस बार प्रवेश पत्र 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे और परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ाया जाएगा
