पढि़ए-दो पतियों के बीच फंसी महिला की रोमांचक कहानी

नई दिल्ली 13 सितम्बरः आपने सुनील शेटटी की एक फिल्म देखी होगी, जिसमे  उसका बच्चा एक सीन मे  चिल्लाता है कि मेरे दो-दो बाप। कुछ ऐसी ही स्थिति बिहार के कंचनपुर चौक मे  देखने को मिली। यह इलाका बिदुपुर थाना क्षेत्र मे  आता है। यहां दो-दो पति के बीच एक महिला फंस गयी। महिला को अपनी पत्नी बताने वाले दोनो  पतियों  मे जमकर हुयी। जब पुलिस उन्हे पकड़कर थाने लायी और कहानी सुनी, तो पुलिस का सिर चकरा गया।

बताते है कि कंचनपुर चौक मे  एक महिला अपने बच्चांे के साथ जा रही थी।उसका पति भी साथ मे  था। पुलिस के अनुसा महिला कंचन का पहले धर्मेन्द्र दास नामक युवक से विवाह हुआ था। विवाह के बाद शराब पीने का आदी धर्मेन्द्र की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर कंचन भाग गयी। बाद मे  उसका अनिल नामक युवक से संपर्क हुआ। कंचन के दो बच्चे हैं। अनिल ने कंचन को प्यार ही नहीं दिया बल्कि उसके बच्चांे को भी अपना लिया। दोनो  ने मंदिर मे शादी कर ली।

आज अचानक धर्मेन्द्र ने कंचन को देख लिया। इस पर वह रास्ते मे  ही कंचन पर अपना दावा टोकता हुआ मारपीट कर बैठा। थानेदार विनोद यादव का कहना है कि महिला के दोनो  की पति है। अब विवाद सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

प्रेमी अनिल किसी भी कीमत पर कंचन को नहीं छोड़ना चाहता। धर्मेन्द्र भी कंचन पर दावा ठांेक रहा है। कंचन का कहना हैकि वह अपने प्रेमी अनिल के साथ रहेगी। धर्मेन्द्र उसे अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा है।

कंचन ने पुलिस को बताया कि प्रेमी अनिल से शादी करने के बाद वह खुश है। यही कारण रहा कि वो धर्मेन्द्र से दूर रह रही थी। आज अचानक यह मिल गया और हंगामा कर दिया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *