पटना 23 अक्टूबरः बिहार के बक्सर जिला मंे एक अजीब घटना सामने आयी है। पुलिस ने शनिवार को हुये एक व्यक्ति की हत्या के आरोप मंे उसकी पत्नी को बंदी बनाया। पत्नी ने जो कहानी सुनायी, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गये।
पत्नी अपने प्रेमी की बाहों मे थी।उस दौरान पति आ गया। फिर क्या था..।पुलिस के अनुसार डुमराव जिला मे रहने वाली रेखा का विवाह दो साल पहले इटारी गांव मे रहने वाले दीपक यादव से हुयी थी।
रेखा ने परिजनो को यह नहीं बताया था कि वो छोटू नामक युवक से प्यार करती है। विवाह के कुछ दिनो बाद छोटू और रेखा का मिलन का कार्यक्रम जारी रहा।इस बात की जानकारी रेखा के पति दीपक को नहीं थी।
एक दिन जब रेखा अपने प्रेमी की बाहों मे झूल रही थी। इस दौरान पति वहां आ गया।दोनो को आपत्तिजनक स्थिति मे देखने के बाद उसने विरोध किया।
यही गलती रही दीपक की।पति के सामने बेनकाब हुयी रेखा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दीपक की हत्या कर दी। पुलिस को रेखा पर शक नहीं था, लेकिन ससुर ने पुलिस से कहा कि रेखा से पूछताछ की जाये, तो सच सामने आ जाएगा।
पुलिस अब रेखा के प्रेमी छोटू की तलाश कर रही है।