Headlines

पुण्यतिथि पर मो. रफ़ी साहब को दी श्रद्धांजलि*

*पुण्यतिथि पर मो. रफ़ी साहब को दी श्रद्धांजलि*
( तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे )
झांसी कल्चरल सोसायटी के तत्वावधान में कुमार बिपिन अग्रवाल की अध्यक्षता , पतंजलि स्वाभिमान ट्रस्ट के संस्थापक इंजी. रवि कांत दुबे जी के मार्गदर्शन व संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में आज झांसी पतंजलि प्रांगण में स्वर सम्राट मोहम्मद रफी साहब को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए संगीत संध्या *तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे* का आयोजन किया गया।
मो. रफी साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी झांसी कल्चरल सोसायटी के गायकों ने एक से बढ़कर एक भरी दुनिया में आकर के वो दीवाने कहां जाएं , ये दुनिया ये महफ़िल मेरे काम की नहीं , तुम जो मिल गये हो सारा जहां मिल गया है , पुकारता चला हूं मैं , प्यार का बन्धन टूटे न , मेरी आवाज भी सुन मेरी नजरों पे न जा , परदेसियों से न अखियाँ मिलाना परदेसियों को है एक दिन जाना आदि मो. रफ़ी साहब के गीत प्रस्तुत किये।
श्रद्धांजलि अर्पित करने में श्याम बुधोलिया , मुकेश गोयल, प्रकाश लिखधारी, अजय सिसोदिया, राकेश पांचाल, राधा मोहन शांडिल्य, अमित उपाध्याय, पवन श्रीवास्तव, प्रभात सविता,नीरज गुप्ता, सुनील कुमार, आनंद सोनी, जितेन्द्र पाल आदि ने भाव पूर्ण श्रद्धांजलि स्वरूप रफी साहब के गीत प्रस्तुत किये।
संयोजन व संचालन ब्रजेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *