*पूज्य सेंट्रल सिन्धी पंचायत में चालीहा महोत्सव के अंतर्गत महिला सत्संग एवं भव्य झूलेलाल भजन संध्या का आयोजन*
झांसी। पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के तत्वावधान में पूज्य सिंधी पंचायत भवन, रानीमहल स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में आयोजित 26वें पवित्र 40 दिवसीय भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला श्रद्धा एवं भक्ति के साथ जारी है। 23 जुलाई से 1 सितम्बर तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन भगवान झूलेलाल जी का पूजन, भजन-कीर्तन, पल्लव, महाआरती एवं गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
महोत्सव के प्रथम शुक्रवार को झूलेलाल सिंधी महिला शक्ति संगठन द्वारा भव्य सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। महिला मंडली ने भगवान झूलेलाल जी के भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर महिलाओं ने सिंधी भजनों पर पारंपरिक डांडिया रास प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।भक्ति और संगीत के अद्भुत संगम से संपूर्ण वातावरण दिव्यता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालु भजनों पर भावविभोर होकर झूम उठे तथा पूरे परिसर में जय झूलेलाल के जयघोष गूंजते रहे।
इसके उपरांत भगवान झूलेलाल जी की ढोल, घंटे एवं घड़ियालों की मंगलध्वनि के बीच सामूहिक महाआरती की गई तथा प्रसाद एवं भंडारे का वितरण किया गया।
पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष हरीश हासानी ने कहा कि चालीहा महोत्सव समाज की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। वहीं झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के अध्यक्ष आकाश खियानी ने कहा कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सिंधी समाज की सांस्कृतिक पहचान एवं भगवान झूलेलाल के प्रेम, सेवा और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
मीडिया प्रभारी दिनेश कोडवानी ने कहा कि चालीहा महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सिंधी समाज की आस्था, संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन आयोजित हो रहे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारा, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में चालीहा महोत्सव में शामिल होकर भगवान झूलेलाल जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
कार्यक्रम में समाज के पुरोहित पंडित कपिल शर्मा के सान्निध्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल जी का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर हरीश हासानी, आकाश खियानी, दिनेश कोडवानी, जयकिशन फबयानी, बसंत रंगलानी, अमित खियानी, कमल तोलानी, अजय कुकरेजा, अनिल पमनानी, सुरेश कुमार ठारवानी, अशोक जैसवानी, धीरज कुकरेजा, महेश पवानी, रोहित अशवानी, दीपक बचवानी, प्रमोद फुलवानी, नरेन्द्र गंगवानी, चंदू कोडवानी, वासुदेव वाधवा, मुकेश फबयानी, संजय सिंहवानी, रवि खेमचंदानी, नितेश रंगलानी, कमल हिरवानी, अक्षय हिरवानी, रमेश बजवानी दीपक दलवानी, महेश अश्वनी, जतिन बचवानी,देवीदास कलवानी, बबीता हासानी, हर्षा कोडवानी, माही हासानी, हिना कुकरेजा, हिना पमनानी, महक खियानी, हर्षा चंदू कोडवानी, हर्षा मखीजा, अंजू पवानी, आरना कुकरेजा, सिमरन खेमचंदानी, राधा शर्मा, अनु हीरवानी, सिमरन बचवानी, पुष्पा गेमलानी, वर्षा होतवानी, सुहानी खियानी,
पूनम हिरवानी, योगिता अश्वनी, सुमन दलवानी, राजी पवानी, साधना बचवानी, दीपा शोभानी, कशिश गेमलानी, अंजली बचवानी, गुरप्रीत अशवानी, सुमन दलवानी, जानवी आहूजा, नीलू गोदवानी, कुमकुम सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
आए हुए भक्तों का स्वागत बबीता हासानी एवं हर्षा कोडवानी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश कोडवानी के नेतृत्व में किया गया तथा अंत में हरीश हासानी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
दिनेश कोडवानी
मीडिया प्रभारी सिंधी समाज झांसी
