*ब्रेकिंग न्यूज़*
*धनवारा में बड़ा हादसा: पेड़ की डाल उतारते समय क्रेन पलटी, 20 वर्षीय मजदूर की मौत, कई घायल*
*मोहनलालगंज, लखनऊ।* धनवारा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास पेड़ काटने के दौरान बड़ा हादसा।
क्रेन से भारी डाल उतारते समय क्रेन अनियंत्रित होकर डाल समेत पलट गई।
हादसे में मऊ निवासी सोनू (20) की मौके पर दर्दनाक मौत, कई मजदूर घायल।
सभी घायलों को मोहनलालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
