देहरादून ! माया देवी विश्वविद्यालय के *स्कूल ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट द्वारा स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए ‘टेबल मैनर्स एवं डाइनिंग एटीकेट्स’ विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया*। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को औपचारिक भोजन के तौर-तरीकों, सामाजिक शिष्टाचार एवं व्यावसायिक जीवन में आवश्यक डाइनिंग एटीकेट्स से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में *रिसोर्स पर्सन डॉ. प्रदीप भट्ट ने विद्यार्थियों को औपचारिक डाइनिंग के विभिन्न तौर-तरीकों, कटलरी के सही उपयोग, टेबल मैनर्स तथा भोजन के दौरान अपनाए जाने वाले शिष्टाचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी*। *उन्होंने कहा कि अच्छे टेबल मैनर्स केवल भोजन करने के तरीके तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये व्यक्ति के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और व्यावसायिक व्यवहार को भी प्रभावशाली बनाते हैं*। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कॉर्पोरेट जगत, व्यावसायिक बैठकों और औपचारिक आयोजनों में डाइनिंग एटीकेट्स का विशेष महत्व होता है। *इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक शिष्टाचार एवं व्यवहारिक कौशल भी आवश्यक हैं*। इस प्रकार के एक्सटेंशन लेक्चर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रभावशाली व्यक्तित्व विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। *वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रोफेशनल एटीकेट्स और सामाजिक व्यवहार की समझ भी होनी चाहिए*। ऐसे व्यावहारिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों और कार्यस्थल की आवश्यकताओं के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के डीन प्रो. (डॉ.) सुरेश जुयाल तथा स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की डीन डॉ. अंजू थपलियाल की गरिमामयी उपस्थिति रही*। दोनों स्कूलों के फैकल्टी सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। *कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के डीन प्रो. (डॉ.) सुरेश जुयाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के वाइस प्रेसिडेंट एवं वाइस चांसलर का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया*। *साथ ही उन्होंने रिसोर्स पर्सन डॉ. प्रदीप भट्ट, डॉ. अंजू थपलियाल, सभी फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया*। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के उपयोगी शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा टेबल मैनर्स एवं डाइनिंग एटीकेट्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। यह सत्र विद्यार्थियों केव्यक्तित्व विकास और व्यावसायिक दक्षता को निखारने की दिशा में उपयोगी रहा।
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो डॉ आशीष सेमवाल, रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ आर बी सिंह, प्रिंसिपल बीएड डॉ सीता जुयाल, डीन स्कूल ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट प्रो डॉ राजेश जुयाल सहित सभी स्कूल के प्रिंसिपल डीन शिक्षक उपस्थित थे ।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल डिग्री ही नहीं बेहतर कम्युनिकेशन स्किल भी ज़रूरी : प्रो.(डॉ.) आशीष सेमवाल, कुलपति मायादेवी यूनिवर्सिटी
