प्रेमिका को रावण की तरह जला दिया!

पटना 30 सितम्बरः वो प्रेमी जो  अपनी प्रेमिका के लिये जान देने को तैयार था,  उसने अपना इंतकाम पूरा करने के लिये प्रेमिका को रावण के पुतले की तरह फूंक दिया। बिहार मे  हुयी इस घटना के बाद पुलिस ने जेडीयू नेता सहित अन्य लोगो  पर केस दर्ज किया है। यह घटना बिहार के भागलपुर जिला की है।

बताया जाता है कि भागलपुर जिला के सुईया थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव मे  रहने वाले अजमेरी खातून को एक लड़के से प्यार हो गया। दोनो  के बीच प्यार का संबंध धीरे-धीरे शारीरिक संबंध मे  बदल गया।

इस संबंध के बारे मे  लोगो  को जानकारी हुयी, तो शादी करने की बात आ गयी। लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर लड़की के परिजनो  ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी दी।

पुलिस की धमकी मिलने के बाद लड़के के परिजन नाराज हो गये। उन्होंने सत्ताधारी दल के नेता के सहारे कुछ लोगो  को लेकर लड़की के घर पर हमला बोल दिया। जिस समय यह लोग लड़की के घर पहुचे सभी लोग नींद मे  थे।

आरोप है कि दर्जनो  की संख्या मे  पहुंचे इन लोगो  ने लड़की को घर से खींचा और जिंदा फूंक दिया। दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये। जली हुयी लड़की को परिजन अस्पताल ले गये। उन्हांेने लड़की का इलाज कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

इसके बाद परिजनो  ने जेडीयू नेता सहित अन्य लोगो  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि जदयू नेता सहित 8 लोगो  के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियांे की धरपकड़ के लिये दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियो  को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। यहां सवाल यह है कि जिस प्यार को लड़के ने अपनाते हुये शारीरिक सुख भोगा आखिर उसे क्यों  जला दिया गया? वो भी दशहरा से पहले।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *