प्रेमी ने थाने मे की खुदकुशी, हंगामा

लखनउ 11 अक्टूबरः वाराणसी मे एक युवक ने थाने मे  जहर खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसको लेकर परिजनो  ने हंगामा किया और जैम लगा दिया। मामले को लेकर दो पुलिस कर्मियो  को सस्पेंड कर दिया गया है।

वाराणसी के जैतपुरा इलाके मे  एक युवक को लड़की के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ लिया। जैतपुरा थाना के सरैया घाट भैरव निवासी 25 साल के पिंटू राजभर को मकान मालिक की लड़की से प्यार हो गया। वह लड़की को 6 अक्टूबर  को भगा ले गया। इसकी शिकायत पुलिस से की गयी।

इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिये पिंटू को थाने मे  बुलाया। यहां पिंटू ने पुलिस वालो से  शौच जाने के लिये कहा और वहां जहर खा लिया। उसने शौचालय मे  रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस वाले उसे अस्पताल ले गये। अस्पताल मे  उसकी मौत हो गयी।

इस बात की जानकारी पिंटॅ के परिजनो  को हुयी, तो उन्हांेने हंगामा कर दिया। थाने के बाहर जैम लगाया। जानकारी होने पर पुलिस बल को भेजा गया।

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने लापरवाही बरतने पर थाना इंचार्ज प्रकाश गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि दुर्गेश को सस्पंेड कर दिया। हालात तनावपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *