पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के रुझानों से साफ हो गया है कि बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी 193 सीटों पर आगे हो गई है।
केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF बहुमत का आंकड़ा पार किया। मौजूदा लेफ्ट सरकार की हार निश्चित मानी जा रही है।
तमिलनाडु में रुझानों में विजय थलपति की पार्टी को 110 से सीटें मिलती दिख रही है। 234 सीटों वाले विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। अभी यहां पर DMK की सरकार है।
असम में बीजेपी एक बार फिर बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। हिमंत बिस्वा के नेतृत्व में यह बीजेपी की जीत की हैट्रिक होगी। बीजेपी 98 सीटों पर आगे है।
पुडुचेरी में भी बीजेपी गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।।
