लखनउ 15 सितम्बरः बरेली के जिला अस्पताल मे निरीक्षण करने गये भाजपाईयो पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस को तहरीर दी गयी है। हंगामा होने के बाद दोनों पक्ष तनाव मे है। अस्पताल मे तैनात कर्मियांे का कहना है कि यदि नेताओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे।
बताया जा रहा है कि भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, प्रदीप चंदा, देवेन्द्र जोशी व यातिन भाटिया के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल के निरीक्षण मे उन्हे कई खामियां मिली।
उन्हांेने सीएमएस को सीवर लाइन खराब होने सहित अन्य मामलांे की जानकारी दी, तो माहौल गर्मा गया। दोनों पक्ष मे शब्दो के तीर चलने लगे। इस बीच भाजपाईयो की एक महिला कर्मी से झड़प हो गयी। आरोप है कि भाजपाईयो ने उसके साथ छेड़खानी कर दी।
भाजपा नेताओ का कहना था कि उक्त महिला एक्सपाइरी तिथि का इंजेक्शन लगा रही थी। उन्होने महिला पर सामान बेचने का आरोप लगाया। हंगामा होने पर दोनो पक्ष एक दूसरे से भिड़ गये। हाईबोल्टेज हंगामे के बाद जिला अस्पताल कर्मियो की ओर से पुलिस को छेड़खानी करने की तहरीर दे दी। वहीं भाजपा नेताओ ने भी कर्मियो के खिलाफ कार्रग्वाई किये जाने की मांग की।