Headlines

बाजारों में समस्याओं का करेंगे निदान, प्रत्येक बाजार में होगी चाय पर चर्चा !

झांसी आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई,
जिसमें विभिन्न विभाग जीएसटी राज्य, केंद्रीय जीएसटी, नगर निगम, विद्युत विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, नगर निगम से संबंधित व्यापारी हुई समस्याओं को अधिकारियों से मिलकर उनका निदान किया जाएगा,
बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक बाजारों में संवाद स्थापित कर चाय पर चर्चा के माध्यम से उनकी समस्याओं को सुनकर संबंध विभाग में उनका निराकरण कराया जाएगा,
बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर निगम द्वारा लाइसेंस शुल्क का व्यापारी विरोध करेंगे, एवं बाजारों में यूजर चार्ज पर भी अधिकारियों से समन्वय बैठक कर इसका समाधान किया जाएगा !
बैठक में कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी, अरुण गुप्ता, दिलीप अग्रवाल प्रभु दयाल साहू, संजय चड्ढा, संजय सराफ, कैट के जिला अध्यक्ष अभिषेक सोनकिया, अंकुर बट्ठा, संजय गुप्ता, कृष्णा राय, देवदत्त बिघौलिया, मानसिंह पाल, उदय नारायण सिंह, लकी कुशवाहा आदि उपस्थित रहे !
संचालन पंकज शुक्ला एवं आभार डॉ विवेक बाजपेई ने व्यक्त किया !
धन्यवाद

संजय पटवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *