“बेकार को आकार” को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

झांसी की सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहल “बेकार को आकार” को Renaissance University द्वारा आयोजित Think It Idea Competition 2026 में *Top 21 Innovations* में चयनित किया गया। इस उपलब्धि पर संस्था को *₹1 लाख* की पुरस्कार राशि एवं सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान 17 मई 2026 को Renaissance University, *इंदौर (मध्य प्रदेश)* में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में यह सम्मान विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अतिथियों एवं निर्णायक मंडल द्वारा नीलम सारंगी को दिया गया।
“बेकार को आकार” घरेलू एवं औद्योगिक कचरे को सजावटी, गिफ्टिंग और लाइफस्टाइल उत्पादों में बदलने का कार्य कर रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।
इस उपलब्धि ने झांसी एवं बुंदेलखंड क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *