झाँसी,
झाँसी के गौरव, वरिष्ठ समाजसेवी, कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा झाँसी के अध्यक्ष एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्व. पं. श्री निरंकार नाथ पाण्डेय जी की पुण्यतिथि पर ब्रह्मविभूति स्मृति न्यास द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान, जनसेवा एवं समाज के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने समाज के उत्थान एवं संगठन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
न्यास के अध्यक्ष पं. संजय दुबे ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व. पाण्डेय जी के आदर्शों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
ब्रह्मविभूति स्मृति न्यास द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित
