विप्रजनों का आक्रोश देख बैकफुट पर आया निगम निगम
*भगवान परशुराम से मांगी माफी, अपने खर्चे पर पचास होर्डिग्स लगायेगा नगर निगम
झांसी। कहते हैं जब विप्र बंधु परशुराम का रुप धरते हैं तो फिर एक से एक आक्रान्ताओं को नत मस्तक होना पडता है।इसी प्रकार की नजीर शनिवार को झांसी के नगर निगम कार्यालय में देखने को मिली जहां विप्रजनों के आक्रोश के चलते नगर निगम प्रशासन बैकफुट पर आ गया। इतना ही नहीं नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन व मीडिया की उपस्थित में हुई पंचायत में नगर निगम प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भगवान परशुराम को साक्षी मानते हुए विप्रजनों से न सिर्फ क्षमा मांगी बल्कि महानगर के विभिन्न चौराहों एवं प्रमुख मार्गो पर नगर निगम के खर्चे पर पचास होर्डिंग्स लगाने की हामी भरी। इसके साथ साथ महानगर के विभिन्न मार्गो एवं चौराहों पर लगे किसी भी होर्डिग्स को 30 अप्रैल तक न उतारने की बात भी,तब कहीं जाकर विप्र जनों का आक्रोश शांत हुआ और आम सहमति बनी। आपको बताते चलें कि परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में परशुराम सेवा संस्थान एवं विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के द्वारा भगवान परशुराम जय़ंती की शोभायात्रा एवं चार दिवसीय आयोजनों के प्रचार प्रसार हेतु नगर में जितनी भी होर्डिंग्स ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों एवं परशुराम सेवा संस्थान के द्वारा लगाई गई थी उन सभी को नगर निगम ने अपनी तानाशाही दिखाते हुए उन्हें फाड दिया अथवा उतरवा लिया गया था। इन होर्डिग्स के फाडे अथवा उतारे जाने की सूचना मिलते ही विप्र जनों में आक्रोश छा गया और शनिवार को नगर निगम खुलते ही महानगर के तमाम विप्र बंधु एकजुट होकर नगर निगम जा धमके तथा नगर आयुक्त के समक्ष होर्डिग्स फाडने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की साथ ही उक्त घटना क्रम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराने की बात कहते हुए धरना देने की चेतावनी।
मामले की गंभीरता एवं विप्रजनों का आक्रोश देख नगर निगम प्रशासन बैकफुट पर आ गया।इधर विप्रजनों के धरना प्रदर्शन की सूचना पाकर नगर मजिस्ट्रेट, नगर क्षेत्राधिकारी, इंसपेक्टर नबावाद मय दल बल के नगर निगम में जा पहुंचे और मामले को शांत कराते हुए समझौते का प्रयास किया। इधर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गौरव सक्सेना ने नगर निगम की ओर से गलती मानते हुए भगवान परशुराम को साक्षी मानते हुए सभी विप्रजनों से क्षमा याचना की और नगर निगम के खर्चे पर पचास होर्डिग्स लगवाने एवं 30 अप्रैल तक किसी भी होर्डिग्स को न छेडने की बात कही जिस पर आम सहमति बन गयी।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे,पीयूष रावत, मैथिली ,आलोक शाडिल, के के दुबे,रविकांत मिश्रा , लखन पुरोहित,दीपक व्यास,अखिलेश शर्मा,दिलीप तिवारी,सत्येंद्र पुरी,राजीव तिवारी,प्रभात शर्मा,रामनारायण शर्मा ,पी एन गोस्वामी, आर एन उपाध्याय,अखिलेश सोनकिया, सतेंद्र पुरी, प्रभात शर्मा, धीरज मिश्रा, विवेक गोस्वामी,परशुराम सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारी,राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ,अखंड ब्राह्मण महासभा आदि बडी संख्या में ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।