झांसी आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं कैट के तत्वाधान में 29 अप्रैल को संपूर्ण देश में “राष्ट्र गौरव दिवस” के रूप में आयोजित की गई !
जयंती के उपलक्ष में आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संजय पटवारी के मुख्य अतिथि में कैट के नगर कार्यालय सीपरी बाजार में महानगर अध्यक्ष विवेक बाजपेई की अध्यक्षता में संपन्न हुई !
प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी, इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय पटवारी ने कहा कि भामाशाह का जन्म 19 अप्रैल 1547 में मेवाड़ में हुआ था आपने महाराणा प्रताप को हल्दीघाटी के युद्ध में अपनी संपूर्ण संपत्ति दान कर 25000 सैनिकों की सेना बनाकर उनकी मदद कर अकबर को पराजित करते हुए, चित्तौड़ के राजा के रूप में महाराणा प्रताप को स्थापित किया, कैसे व्यापारी भामाशाह को आज पूरा देश नमन करते हुए उनकी जयंती आयोजित कर रहा है एवं व्यापारी समाज के लिए गर्व और स्वाभिमान की बात है कि आज वह व्यापारी समाज के शुभंकर के रूप में हम सब लोगों के बीच में स्थापित हैं !
विशिष्ट अतिथि के रूप में कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी हमेशा से दानवीर रहा है वह व्यापार के साथ-साथ समाज कल्याण के काम में भी हमेशा अग्रसर है, इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, प्रभु दयाल साहू,अश्विनी राय, दीपक बसेड़िया, रिंकू सिंघल,मनीष अग्रवाल, मुकेश सेठी, मोनू अग्रवाल, अजीत सिंह अरोड़ा, सुमित साहू, संदीप राय, सुमित साहू, मानसिंह पाल, रविंद्र कुमार, दिलीप अग्रवाल, आदि ने अपने विचार व्यक्त किया बैठक का संचालन जिला महामंत्री धीरज राजपूत एवं आभार रिंकू राय ने व्यक्त किया !
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
भामाशाह की जयंती को “राष्ट्र गौरव दिवस” के रूप में मनाया, बताया व्यापारियों का शुभंकर
