भीभत्सः आग मे दो बच्चों सहित जिंदा जल गयी मां!

लखनउ 15 अक्टूबरः यूपी के मिर्जापुर के गांव कोल्हड़ मे  एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां अपने दो मासूमो  के साथ एक मां आग लगने से जिंदा जल गयी। खपैरल के मकान मे  लगी आग मे  सब कुछ स्वाहा हो गया। हादसा रविवार की दोपहर हुआ।

पुलिस के अनुसार गांव का रहने वाला राम सहाय मजदूरी करता है। परिवार मे  उसकी पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं। रविवार को वह मजदूरी के लिये निकल गया।

घर पर पत्नी शीला, बेटा आजाद व बेटी थी। शीला खाना बनाकर सोने चली गयी। बच्चे भी मां के साथ सो गये।

दोपहर मे  अचानक उसकी नींद खुली तो वह टीवी देखने लगी। अचानक उसने देखा कि कमरे से धुआं निकल रहा है। थोड़ी ही देर मे  पूरे कमरे मे  आग फैल गयी। शीला मदद के लिये चिल्लायी, लेकिन बाहर नहीं निकल सकी।

आग लगने की जानकारी होने पर लोग मौके पर पहुंचे और उन्हांेने आग बुझाने की कोशिश की। लोगो  ने खपैरल तोड़कर किसी प्रकार अंदर प्रवेश किया।

 

अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गये। आग मे  शीला व उसके बच्चो के शव मौके पर जले पड़े थे।

पुलिस ने शवो  को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हालंाकि लोग इसे हादसा नहीं मान रहे। तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *